फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Laboratory diploma holders should also be included in AHP bill: Ajay

लैबोरेटरी डिप्लोमाधारक भी एएचपी बिल में किए जाएं शामिल : अजय

Mon, 15 Sep 2025 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 15 Sep 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Laboratory diploma holders should also be included in AHP bill: Ajay
पपरोला में बैठक के बाद लैबोरेटरी प्रोफेसनल एसोसिएशन जिला कांगड़ा के पदाधिकारी। स्रोत : एसोसिएशन
धर्मशाला। मेडिकल लैबोरेटरी प्रोफेशनल एसोसिएशन, कांगड़ा जिला की बैठक कोरोना काल के लंबे अंतराल के बाद पपरोला में आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष अजय कुमार, महासचिव यशपाल और कोषाध्यक्ष ओंकार सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सबसे अहम मुद्दा केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग की ओर से पारित एएचपी बिल था। एसोसिएशन ने बताया कि इस बिल के लागू होने से प्रदेश और देश भर में हजारों लैबोरेटरी धारक प्रभावित हो सकते हैं और कई परिवार सड़क पर आ सकते हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने मांग की कि हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल, शिमला से डिप्लोमा धारकों का रजिस्ट्रेशन कराए गए बेरोजगार लैबोरेटरी डिप्लोमाधारकों को भी इस बिल में शामिल किया जाए। ताकि वे भी लोगों की सेवा कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय से लैबोरेटरी चला रहे धारकों को अपने परिवार के पालन-पोषण में कोई कठिनाई न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अजय कुमार, यशपाल, ओंकार सिंह, रंजीत चौधरी, विनय कुमार, नितिन कुमार, अमित कुमार, मीना राणा, मधु राणा, नरेंद्र कुमार सहित कई लेबोरेटरी तकनीशियन उपस्थित रहे। बैठक में एसोसिएशन ने प्रदेश और केंद्र सरकार से अपने प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed