{"_id":"68bd6c34d0522a468a08a20d","slug":"kulveer-became-the-president-of-kangra-unit-kangra-news-c-95-1-ssml1021-194523-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कुलवीर बने कांगड़ा इकाई के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कुलवीर बने कांगड़ा इकाई के अध्यक्ष
विज्ञापन
धर्मशाला। राजा का तालाब में हिमाचल प्रदेश राजकीय प्रशिक्षित अध्यापक (कला) संघ की जिला कांगड़ा इकाई का त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव एवं चुनाव प्रभारी विजय कुमार हीर ने की।
इस दौरान सर्वसम्मति से खंड फतेहपुर से कुलवीर सिंह को जिला अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा जवाली से सुरेश कौंडल महासचिव और इंदौरा से नरेश कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। शिक्षा खंड धर्मशाला से यशपाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
चुनाव में जिला भर के विभिन्न शिक्षा खंडों से लगभग 70 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नवनियुक्त अध्यक्ष कुलवीर सिंह ने कार्यकारिणी का शीघ्र विस्तार कर सभी खंडों को उचित प्रतिनिधित्व देने की बात कही। महासचिव सुरेश कौंडल ने प्रतिनिधियों का आभार जताते हुए संघ को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
प्रदेश महासचिव विजय कुमार हीर ने संघ के कार्यों और संघ के लक्ष्यों बारे बताया। बैठक में नरेश सिंह, जतिंद्र कुमार, भारतेंदु शर्मा, राजेश पगरोत्रा, दिनेश कुमार, कुशल सिंह, रजनीश सिंह, जयविंदर सिंह, विजय धीमान, केवल कृष्ण, रीता शर्मा, अर्जुन कुमार, सुरेंद्र कुमार, शशि कुमार, स्वरूप धीमान, यशपाल, विजय कुमार, राकेश कौंडल, भूपिंदर सिंह आदि को राज्य चुनाव डेलीगेट बनाया गया।