फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Krishika from Paraur School secured the top spot in the solo dance competition.

Kangra News: सोलो डांस में परौर स्कूल की कृषिका रहीं अव्वल

Sun, 11 Oct 2026 02:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 11 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Krishika from Paraur School secured the top spot in the solo dance competition.
सोलो डांस में परौर स्कूल की कृषिका रहीं अव्वल
विज्ञापन

परौर में पीएमश्री स्कूलों के जिला स्तरीय बाल मेले का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुलह (कांगड़ा)। समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्राथमिक स्तर के पीएमश्री विद्यालयों का जिला स्तरीय बाल मेला शनिवार को पीएमश्री राजकीय प्राथमिक पाठशाला परौर में संपन्न हुआ। मेले का शुभारंभ डाइट कांगड़ा की प्राचार्य डॉ. निशा कटोच ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया।

समापन समारोह में मुख्यातिथि जिला उपनिदेशक, गुणवत्ता शिक्षा भाग सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। जिला समन्वयक डॉ. जोगिंद्र सिंह ने बताया कि इस मेले में कांगड़ा के पांच पीएमश्री विद्यालयों के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सोलो डांस प्रतियोगिता में परौर स्कूल की कृषिका ने प्रथम, स्पून रेस में अंबाड़ा स्कूल के अंशु, म्यूजिकल चेयर रेस में ज्वालामुखी स्कूल के अर्णव, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में परौर स्कूल की इशिका और स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में परौर स्कूल के विराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान पीएमश्री जिला नोडल अधिकारी चित्रकला, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी धीरा शौंकी राम, परौर स्कूल की प्रधानाचार्या संगीता, प्रधानाचार्य इंस्पेक्शन विंग लेफ्टिनेंट सिंह, परौर विद्यालय के केंद्र मुख्य शिक्षक हरीश कुमार, नूतन जेतली सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed