फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kovid test will be done every 15 days for tourism traders, shopkeepers and taxi drivers

पर्यटन कारोबारी हर 15 दिन बाद करवाएं कोविड टेस्ट:डीसी

Tue, 20 Jul 2021 08:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Kovid test will be done every 15 days for tourism traders, shopkeepers and taxi drivers
धर्मशाला। होटल कारोबारियों और टैक्सी चालकों सहित दुकानदारों का 15 दिन में एक बार कोविड टेस्ट करवाया जाएगा। इसमें व्यापार मंडलों, होटल एसोसिएशन और टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों को भी अपना रचनात्मक सहयोग देना होगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए कोविड टीकाकरण के लिए भी विशेष सत्र आयोजित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं। उपायुक्त डा. निपुण जिंदल मंगलवार को बीडीओ कार्यालय के सभागार में विभिन्न होटल संस्थाओं, व्यापार मंडलों तथा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के लिए आयोजित कोविड जागरूकता कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक देश तथा विदेशों से घूमने के लिए आते हैं, जिसके चलते ही होटल कारोबारियों के लिए कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी है। पर्यटन कारोबारियों के लिए विशेष कोविड टेस्टिंग अभियान भी आरंभ किया गया है। कांगड़ा जिला में होटल कारोबार से जुड़े लोगों के लिए 18 के करीब टेस्टिंग कैंप आयोजित किए जा चुके हैं, जिसमें 1300 लोगों की टेस्टिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जिंदल ने कहा कि होटलों में भी कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाए, होटलों को नियमित तौर पर सैनिटाइज करने के साथ साथ फूड सर्विस उपलब्ध करवाते समय भी कोविड प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। टैक्सियों तथा बसों की सुचारु सैनिटाइजेशन की जाए। इससे पहले सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड से बचाव के लिए जारी निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सचिव सीनियर सिविल जज अमित मंडयाल, एडीएम रोहित राठौर, उपनिदेशक पर्यटन विभाग सुनयना शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed