फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kotwali Bazaar website will be launched before Diwali

Kangra News: दिवाली से पहले लॉन्च होगी कोतवाली बाजार की वेबसाइट

Mon, 22 Sep 2025 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 22 Sep 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
Kotwali Bazaar website will be launched before Diwali
धर्मशाला। नवरात्रों पर लॉन्च होने वाली कोतवाली बाजार की वेबसाइट अब दिवाली से पहले लांच की जाएगी। पहले यह योजना व्यापार मंडल की ओर से नवरात्रों के अवसर पर शुरू होने वाली थी, लेकिन तकनीकी और तैयारियों के कारण इसे कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। वेबसाइट शुरू होने के साथ ही ग्राहकों को ऐप भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली बाजार को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाने का मुख्य उद्देश्य स्थानीय बाजार को बढ़ावा देना है। वेबसाइट पर दुकानों और उनके उत्पादों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे ग्राहक सीधे ऑनलाइन खरीदारी कर सकेंगे। इस समय तक करीब 70 दुकानदारों के 200 से अधिक उत्पाद वेबसाइट पर शामिल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कोतवाली बाजार व्यापार मंडल के महासचिव शेखर राय ने बताया कि ग्राहकों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्राहक अपने मनचाहे उत्पाद को कार्ट में डालकर आर्डर करेंगे। दुकानदार स्वयं यह उत्पाद सड़कों के माध्यम से ग्राहक तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में ई-कॉमर्स कंपनियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे स्थानीय बाजारों का पैसा बाहर जा रहा है और दुकानें प्रभावित हो रही हैं। इसे देखते हुए हमने स्थानीय दुकानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य ऐसे उत्पाद शामिल किए जाएंगे, जिनकी मांग लंबे समय तक बनी रहती है। इन उत्पादों के ऑर्डर न केवल धर्मशाला से बल्कि अन्य जिलों से भी लिए जाएंगे, जिससे स्थानीय व्यवसायियों की बिक्री में वृद्धि होगी। कोतवाली बाजार की इस पहल से न केवल ग्राहकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय दुकानों को भी डिजिटल दुनिया में मजबूत और प्रतिस्पर्धात्मक बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed