फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kotwali Bazaar is jammed, making it difficult to walk.

Kangra News: जाम में जकड़ा कोतवाली बाजार, पैदल चलना भी मुश्किल

Wed, 15 Apr 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 15 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kotwali Bazaar is jammed, making it difficult to walk.
धर्मशाला -मैक्लोडगंज रोड़ पर काली माता मंदिर के पास सड़क के दोनों ओर पार्क किए वाहन। अमर उजाला
लाइव....
विज्ञापन

संकरी सड़क, बेतरतीब पार्किंग ने बढ़ाई मुसीबत, बाजार में रेंगते रहे वाहन
खड़ा डंडा मार्ग-खनियारा मार्ग पर भी अतिक्रमण से बढ़ रही परेशानी
तनुज सैणी
धर्मशाला। पर्यटन सीजन की दस्तक के साथ ही धर्मशाला का कोतवाली बाजार जाम से जूझने लगा है। संकरी सड़कों, बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं। गांधी चौक से डीसी रेजीडेंस मार्ग पर शाम 7 से रात 8 बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था की हकीकत साफ नजर आई।
संवाददाता टीम शाम 7:10 बजे रघुबीर क्लब के पास पहुंची तो यहां सड़क के एक तरफ टैक्सी तो दूसरी तरफ दोपहिया वाहनों की लाइन लगी है। राहगीर गुजर रहे हैं तो पीछे से आ रहे वाहनों से टकराने का डर सता रहा है। इसके बाद आगे टैक्सी स्टैंड के समीप भी कुछ ऐसी ही स्थिति है।
विज्ञापन

दुकानों के बाहर सामान सजाया है और किनारे लगे दोपहिया वाहनों के चलते हल्के वाहन भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। शाम 7:25 बजे फव्वारा चौक से होते हुए आगे कैंट रोड की ओर काली माता मंदिर के पास मोड़ पर दोनों तरफ वाहन खड़े हैं। मोड़ पर खड़े किए वाहन अन्यों के लिए खतरा बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 7:35 पर फव्वारा चौक में एक वाहन के चौक पर मुड़ने के कारण खड़ा डंडा, खनियारा रोड और कैंट रोड सहित बाजार में मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लगी है। रात 8 बजे चौक में यातायात सुचारु करने को ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी डटा है।

बाजार में जाम की स्थित का कारण अतिक्रमण, बेतरतीब पार्किंग है। शहर का मुख्य बाजार होने के चलते यहां पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी होनी चाहिए। साथ ही प्रशासन को भी चाहिए कि अतिक्रमण को हटाया जाए। - अनुज कश्यप, प्रधान व्यापार मंडल कोतवाली बाजार

बाजार में अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए। मैक्लोडगंज जाने वाले पर्यटकों और बड़े वाहनों को बाइपास से भेजा जाना चाहिए। बाजार में खरीदार के वाहन भी सामान लेने के समय तक ही खड़े हों, जिससे जाम की स्थिति से काफी हद तक निजात मिलेगी। - चिंत राम काकू, स्थानीय निवासी


बाजार में स्थानीय लोगों को आने देना चाहिए और पर्यटकों के वाहनों को बाइपास से मैक्लोडगंज की ओर भेजना चाहिए। खड़ा डंडा और खनियारा रोड पहले ही संकरे हैं और वहां पर अतिक्रमण भी जाम का कारण बनता है। इस ओर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। - दीपक जौड़ा, स्थानीय निवासी

धर्मशाला -मैक्लोडगंज रोड़ पर काली माता मंदिर के पास सड़क के दोनों ओर पार्क किए वाहन। अमर उजाला

धर्मशाला -मैक्लोडगंज रोड़ पर काली माता मंदिर के पास सड़क के दोनों ओर पार्क किए वाहन। अमर उजाला

धर्मशाला -मैक्लोडगंज रोड़ पर काली माता मंदिर के पास सड़क के दोनों ओर पार्क किए वाहन। अमर उजाला

धर्मशाला -मैक्लोडगंज रोड़ पर काली माता मंदिर के पास सड़क के दोनों ओर पार्क किए वाहन। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed