फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kirana first in poster making, Kamini first in slogan writing

Kangra News: पोस्टर मेकिंग में किरना, स्लोग्न राइटिंग में कामिनी प्रथम

Fri, 07 Nov 2025 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 07 Nov 2025 05:26 AM IST
विज्ञापन
Kirana first in poster making, Kamini first in slogan writing
पोस्टर के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश देती रिड़कमार कॉलेज की छात्राएं।स्रोत: संस्थान
शाहपुर (कांगड़ा)। रिड़कमार कॉलेज में तंबाकू विरोधी जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तंबाकू के सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का विषय तंबाकू मुक्त युवा, स्वस्थ भारत रखा गया, जबकि स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का विषय तंबाकू से दूरी, जीवन की पूरी तैयारी रहा। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान किरना, दूसरा स्थान निताशा और तीसरा स्थान अक्षय ने हासिल किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में कामिनी महाजन पहले, अंजलि दूसरे और निताशा दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. युवराज पठानिया ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। साथ ही तंबाकू जैसी बुराइयों से दूर रहना ही स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. मनोज कुमार, प्रो. हाकम चंद, डॉ. आशा मिश्रा तथा वेद भूषण भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed