{"_id":"694c4cecc53bbb09830fe976","slug":"kangra-valley-carnival-begins-grandly-with-procession-kangra-news-c-95-1-kng1005-212513-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शोभायात्रा के साथ कांगड़ा वैली कार्निवल का शानदार आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शोभायात्रा के साथ कांगड़ा वैली कार्निवल का शानदार आगाज
विज्ञापन
धर्मशाला में कांगड़ा वैली कार्निवाल के शुभारंभ निकाली गई शोभा यात्रा में भाग लेते हुए उप मुख्यम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय में छह दिवसीय कांगड़ा वैली कार्निवल का शोभायात्रा के साथ बुधवार को शानदार आगाज हो गया। कार्निवल का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत किया। शोभायात्रा हनुमान मंदिर से पुलिस मैदान तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुभारंभ अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर वातावरण देखने को मिला। शोभायात्रा में हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए अनेक सांस्कृतिक दलों ने सहभागिता की। तिब्बतियन, नेपालियों, मंडियाली सहित कुल्वी और पारंपरिक लोकनृत्य, वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों, रंग-बिरंगी झांकियों और आकर्षक पारंपरिक वेशभूषा ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने हिमाचल दर्शन गैलरी का भी शुभारंभ किया।
पहले दिन कार्निवल में लोगों में काफी उत्साह और चहल-पहल देखने को मिली। लोगों ने दोपहर से ही मेले में पहुंचना शुरू कर दिया था। 31 दिसंबर तक चलने वाले कांगड़ा कार्निवल के दौरान प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें फुटबाल प्रतियोगिता, मिस एंड मिसेज प्रतियोगिता, साइकिल राइड तथा लाइफस्टाइल इवेंट्स भी शामिल हैं। इस अवसर पर उपायुक्त हेम राज बैरवा, आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, एसडीएम मोहित रत्न, मेयर नगर निगम नीनू शर्मा, उप महापौर तेजिंदर कौर, पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
आज ये कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
कांगड़ा वैली कार्निवल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। शाम पांच बजे से शुरू होने वाली विशेष सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड से अंकित तिवारी, नेहा दीक्षित, यूवी, राखी गौतम अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
दिव्यांग बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन
कार्निवल के शुभारंभ पर पहले दिन साई स्टेडियम धर्मशाला में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त विनोद कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिताओं में हार्मोनी डे केयर सेंटर दाड़नू के 25 तथा सूर्य उदय सेंटर खनियारा के 31 दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्निवल में पहली बार पहुंची विशेष बच्चों के केंद्र में बनी सामग्री
पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित कांगड़ा वैली कार्निवल में पहली बार बड़ोल स्थित हारमनी डे केयर केंंद्र धर्मशाला के उत्पाद पहुंचे हैं। केंद्र के स्टाफ ने कार्निवल में बच्चों की देखभाल के साथ स्वयं हाथों से बनाई गई वस्तुओं को रखा गया है। सुनीता, रीता, गायत्री, देवी और प्यारे लाल ने बताया कि बच्चों को मोमबत्तियां, दीये, अचार सहित अन्य चीजें बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस दौरान कार्निवल में पहली बार कांगड़ी धाम का स्टॉल भी लगाया गया है। रक्कड़ से स्टॉल लगाने आए विवेक मोहित ने बताया कि लोगों को कांगड़ी धाम काफी पसंद होती हैं। ग्राहकों को 200 रुपये में फुल प्लेट कांगड़ा धाम परोसी जा रही है। इसके साथ ही योल कैंट से आर्मी वूमन वेलफेयर एसोसिएशन की महिलाओं ने भी खुद रंगी साड़ियां, दुपट्टे, कबर, पेंटिंग आदि का स्टॉल लगाया है।