फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra: State Youth Leadership Summit held in Tapovan, 57 youth leaders from seven districts participated

कांगड़ा: तपोवन में हुआ राज्य युवा नेतृत्व शिखर सम्मेलन, सात जिलों के 57 युवा नेताओं ने लिया भाग

Sat, 15 Nov 2025 01:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, योल (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, योल (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Nov 2025 01:23 PM IST
सार

स्पेशल ओलंपिक हिमाचल की पहल पर आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में सात जिलों से चयनित 57 युवा नेता शामिल हुए। प्रत्येक टीम में एक संरक्षक, एक दिव्यांग एथलीट और  एकीकृत एथलीट को शामिल किया गया, जिसका उद्देश्य स्कूलों में समावेशी शिक्षा व गतिविधियों को बढ़ावा देना था। 

विज्ञापन
Kangra: State Youth Leadership Summit held in Tapovan, 57 youth leaders from seven districts participated
तपोवन में हुआ राज्य युवा नेतृत्व शिखर सम्मेलन - फोटो : संवाद

विस्तार

समावेशिता और नेतृत्व विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तपोवन में 13 से 15 नवंबर तक राज्य युवा नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2025 आयोजित किया गया। स्पेशल ओलंपिक हिमाचल की पहल पर आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में सात जिलों से चयनित 57 युवा नेता शामिल हुए। प्रत्येक टीम में एक संरक्षक, एक दिव्यांग एथलीट और  एकीकृत एथलीट को शामिल किया गया, जिसका उद्देश्य स्कूलों में समावेशी शिक्षा व गतिविधियों को बढ़ावा देना था।

विज्ञापन


शिखर सम्मेलन की शुरुआत ऊर्जावान योग सत्रों से हुई, जिसके बाद नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीम वर्क को मजबूत करने वाली कार्यशालाएं आयोजित की गईं। विभिन्न गतिविधियों ने प्रतिभागियों को समावेशी माहौल में सामूहिक नेतृत्व का महत्वपूर्ण संदेश दिया। कार्यक्रम में कॉर्ड की राष्ट्रीय निदेशक डॉ. क्षमा मैत्रे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने युवाओं के नेतृत्व को भविष्य के भारत की शक्ति बताया और दिव्यांग बच्चों को हर गतिविधि में समान अवसर देने की आवश्यकता पर बल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed