फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra Regional Transport Authority meeting on 8 October

Kangra News: कांगड़ा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 8 अक्तूबर को

Fri, 05 Sep 2025 05:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 05:50 AM IST
विज्ञापन
Kangra Regional Transport Authority meeting on 8 October
धर्मशाला। कांगड़ा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 8 अक्तूबर 2025 को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। बैठक में आरटीए से संबंधित विभिन्न मामलों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि बैठक में 55 स्टेज कैरिज रूट (18 सीटर) संबंधी प्रार्थनाओं एवं आवेदनों पर विचार किया जाएगा। जिनके लिए 28 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन आवेदनों के अतिरिक्त बसों की सीट क्षमता बढ़ाने-घटाने, रूट परमिट ट्रांसफर एवं रूट नवीनीकरण आदि विषयों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन

उन्होंने वाहन मालिकों से आग्रह किया कि वे अपने आवेदन पूर्ण दस्तावेजों सहित 24 सितंबर तक जमा करवाएं ताकि उनकी जांच की जा सके और उन्हें बैठक में सम्मिलित किया जा सके। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने यह भी बताया कि सभी आवेदक, वाहन स्वामी, जिन्होंने निर्धारित रूटों के लिए आवेदन किया है, वे बैठक में स्वयं उपस्थित रहें ताकि उनके आवेदनों पर निर्णय लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed