फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kanchan first in solo dance, Tagore Sadan winner in short drama

एकल नृत्य में कंचन प्रथम, लघु नाटक प्रतियोगिता में टैगोर सदन विजेता

Tue, 26 Apr 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kanchan first in solo dance, Tagore Sadan winner in short drama
धर्मशाला में राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय के वार्षिक समारोह में नाटी की प्रस्तुति देते हु? - फोटो : Kangra
धर्मशाला। राजकीय बीएड कॉलेज धर्मशाला में मंगलवार को वार्षिक सांस्कृतिक समारोह की धूम रही। प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग और भाव-विभोर कर देने वाली प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्या प्रो. सपना बंटा की अध्यक्षता में हुए समारोह में मुख्यातिथि के रूप में विधायक विशाल नैहरिया ने शिरकत की। विधायक ने महाविद्यालय में निर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया। साथ ही महाविद्यालय परिसर में बास्केटबाल कोर्ट का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान एकल नृत्य में कंचन चतुर्थ सत्र को प्रथम स्थान, नवनी तमंग द्वितीय सत्र को द्वितीय स्थान, जबकि कौशल्या और परमिंद्र चतुर्थ सत्र को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं लघु नाटक प्रतियोगिता में टैगोर सदन ने प्रथम, विवेकानंद सदन ने द्वितीय और महात्मा गांधी सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक नृत्य में रविंद्रनाथ टैगोर सदन ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर पहला, महात्मा गांधी सदन ने चंबियाली नृत्य प्रस्तुत कर दूसरा और और स्वामी विवेकानंद सदन ने पंजाबी गिद्दा पेश कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति करने पर विक्रांत और शशि शर्मा को उत्कृष्ट कलाकार घोषित कर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

समारोह में प्रो. प्रीति प्रभा, प्रो. अंजली शर्मा और लवलेश चौधरी निर्णायक की भूमिका में रहे। सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. अजय लखनपाल, डॉ. रश्मि रमोल, प्रो. अनीता चंबियाल के साथ राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा, राजकीय महाविद्यालय शाहपुर की प्राचार्या प्रो. आरती वर्मा, राजकीय महाविद्यालय मटौर की प्राचार्या प्रो. शुभ्रा गुप्ता और राजकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर के प्राचार्य डॉ. केएस अत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed