Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   JNV entrance exam to be held at 29 examination centres in Kangra

Kangra News: कांगड़ा में 28 परीक्षा केंद्रों पर होगी जेएनवी की प्रवेश परीक्षा

Sun, 01 Nov 2026 05:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 05:22 AM IST
विज्ञापन
JNV entrance exam to be held at 29 examination centres in Kangra
शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से 5560 अभ्यर्थी परीक्षा में लेंगे भाग
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों से 4,930, शहरी क्षेत्रों से पहुंचे हैं मात्र 630 आवेदन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को होगा। इस दौरान परीक्षा में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से 5,560 के करीब अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इस परीक्षा के लिए जिला भर में 28 केंद्र बनाए गए हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा छठी के लिए जिला कांगड़ा में 5,560 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इन सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी जेएनवी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रबंधन की मानें तो यह परीक्षा 28 नवंबर को सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 10:30 बजे से परीक्षा हॉल में प्रवेश कर सकेंगे। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्रों से 4,930 और शहरी क्षेत्रों से 630 अभ्यर्थियों के आवेदन पहुंचे हैं।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या गैजेट, प्रवेश पत्र और काले/नीले बॉल पेन के अलावा कोई अन्य वस्तु लेकर जाने पर प्रतिबंध होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 10:30 बजे तक पहुंच ना अनिवार्य है। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा की कुल अवधि दो घंटे होगी। परीक्षा ओएमआर उत्तर पुस्तिका पर होगी, जिसमें केवल नीले/काले बॉल पॉइंट पेन से ही उत्तर भरने होंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प (ए, बी, सी और डी) होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी को सही उत्तर चुनकर ओएमआर उत्तर पुस्तिका में संबंधित गोले को पूरी तरह भरना होगा। गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंक (नेगेटिव मार्किंग) नहीं होगी। इसके अलावा एक बार उत्तर अंकित करने के बाद उसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी। उत्तर पुस्तिका पर ओवरराइटिंग, काट-छांट या मिटाने, ओएमआर उत्तर पुस्तिका पर व्हाइटनर, करेक्शन फ्लुइड या इरेजर का प्रयोग प्रतिबंधित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed