{"_id":"61a50a9907662310d712e682","slug":"jbt-trainees-will-not-hold-classes-till-the-demand-is-met-kangra-news-sml3917935177","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी प्रशिक्षु करेंगे कक्षाओं का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी प्रशिक्षु करेंगे कक्षाओं का बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षु विद्यार्थी संघ कांगड़ा के बैनर तले जेबीटी प्रशिक्षुओं ने धर्मशाला में सोमवार को रोष रैली निकाली। यह रैली डाइट संस्थान से लेकर जिलाधीश कार्यालय तक निकाली गई। इस दौरान जहां प्रदेश सरकार से जेबीटी पर दिए गए फैसले को लेकर पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग उठाई गई, वहीं बीएड धारकों को जेबीटी प्रशिक्षुओं ने खूब कोसा। साथ ही उन्होंने एलान किया कि जेबीटी प्रशिक्षु अब अनिश्चितकाल तक अपनी कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे।
जानकारी के अनुसार सोमवार को जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षुओं ने संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश परयाल, उपाध्यक्ष मुन्ना सूर्यवंशी व महासचिव मोती लाल की अध्यक्षता में एक रोष रैली निकाली। इस दौरान डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षुओं के भविष्य को बचाए जाने की मांग उठाई गई। संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश परयाल, उपाध्यक्ष मुन्ना सूर्यवंशी व महासचिव मोती लाल सहित अन्य प्रशिक्षुओं ने बताया कि पिछले दो वर्षों से चल रहे मामले का फैसला विपरीत रहा, जबकि सरकार का पक्ष भी जेबीटी प्रशिक्षुओं के हक में रहा था।
इस फैसले से चालीस हजार प्रशिक्षुओं का भविष्य खतरे में है। इसलिए सरकार इस मामले में न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग को स्वीकार नहीं करती है, तब तक सभी जेबीटी प्रशिक्षु कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे और रोजाना डाइट कार्यालय के प्रांगण में बैठकर अपना रोष जाहिर करेंगे।