फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Intelligence alerted for the safety of 250 Israeli citizens in Dharamshala

Kangra News: धर्मशाला में 250 इस्राइल के नागरिकों की सुरक्षा को खुफिया तंत्र हुआ अलर्ट

Sat, 05 Oct 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Intelligence alerted for the safety of 250 Israeli citizens in Dharamshala
धर्मशाला। इस्रराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच अब पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज से इस्राइली पर्यटकों ने वतन वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कई विदेशी पर्यटक अपने देश लौट चुके हैं। यह क्रम अभी भी जारी है। आतंकवादी समूह हमास की ओर से नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद बड़ा बदला लेने की बात कही गई है। इस धमकी के बाद इजरायल के नागरिकों को अलर्ट जारी किया गया है। जिला कांगड़ा के मैक्लोडगंज के समीप स्थित धर्मकोट में भी इस्राइली नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। धर्मकोट को मिनी इजराइल भी कहा जाता है।
विज्ञापन


आतंकवादी समूह की ओर से दी गई धमकी के बाद धर्मकोट में भी खुफिया तंत्र सक्रिय है। मौजूदा समय में धर्मकोट और आसपास के क्षेत्रों में करीब 250 इजराइली नागरिक रह रहे हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस सहित केंद्रीय खुफिया जांच एजेंसियां भी नजर रखे हुए हैं। इतना ही नहीं, धर्मशाला-मैक्लोडगंज में एनएसजी के आतंकवादी घटनाओं से निपटने के लिए रविवार और सोमवार को आयोजित होने वाले अभ्यास में धर्मकोट भी चुना गया है। ऐसे में यह भी संभावना जताई जा रही है कि हमास आतंकवादी समूह की धमकी के चलते क्षेत्र में इस अभ्यास को किया जाएगा, जिससे कि किसी भी प्रकार की आतंकी घटना से निपटा जा सके।
विज्ञापन


उधर, एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि जिले में इस समय में करीब 250 इजराइली नागरिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed