फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Inspect de-addiction centers, if standards are not followed then take action: Bhardwaj

नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करें, मानकों का पालन नहीं तो करें कार्रवाई : भारद्वाज

Sat, 22 Feb 2025 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 22 Feb 2025 08:00 AM IST
विज्ञापन
Inspect de-addiction centers, if standards are not followed then take action: Bhardwaj
धर्मशाला के दिशा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद डा. राजीव भारद्वाज। संवाद
धर्मशाला। कांगड़ा चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों के नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। अगर कोई संस्थान मानकों का पालन नहीं करते हैं तो संचालकों पर कार्रवाई के लिए मेंटल हेल्थ निदेशालय को प्रस्ताव भेजा जाए। वह शुक्रवार को धर्मशाला में स्कूल शिक्षा बोर्ड के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सम्मेलन कक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने टांडा मेडिकल कॉलेज में सेंटर फॉर एक्सीलेंस मेंटल हेल्थ के भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने और रोगियों को उन्नत सीटी स्कैन, एक्स-रे तथा एमआरआई सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। सांसद ने स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान योजना के लंबित भुगतानों की जानकारी उपलब्ध कराने और नूरपुर में क्रिटिकल केयर सेंटर स्थापित करने के लिए शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा करते हुए फोरलेन निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए। फोरलेन निर्माण से खराब हुई सड़कों की मरम्मत के लिए नेशनल हाईवे अधिकारियों को पैच वर्क कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही राजोल-ठानपुरी और गुम्मा-परौर हाईवे की मैपिंग तथा नगरोटा-रानीताल हाईवे की डीपीआर तैयार करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने आंगनबाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील योजना में भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया और स्थानीय लोगों को इसमें भागीदारी के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने युवाओं को पारंपरिक खेती छोड़ नकदी फसलों की ओर आकर्षित करने और कृषि में उद्यमिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने विधायक निधि और सांसद निधि से स्वीकृत कार्यों को शीघ्र आरंभ करने के निर्देश दिए, ताकि जनता को समय पर लाभ मिल सके। साथ ही, अधिकारियों को अगली बैठक में केंद्र से प्राप्त अनुदानों और उनके व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करने के लिए कहा।
बैठक में विधायक रणवीर निक्का, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

स्मार्ट सिटी परियोजना पर अलग होगी बैठक
सांसद भारद्वाज ने कहा कि स्मार्ट सिटी को लेकर पार्कों के संचालन, शौचालय सुविधा, सीवरेज तथा इलेक्ट्रिकल बसों के चलाने और कूड़ा कचरा संग्रहण के मामलों को उठाया गया है। इसको लेकर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ अलग से बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
नूरपुर क्षेत्र विकास का प्राथमिकता
बैठक में नूरपुर क्षेत्र के विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया। सांसद भारद्वाज ने कहा कि नूरपुर से होने के कारण वहां के विकास कार्य उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं। उनके साथ नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का भी मौजूद थे। उन्होंने भी नूरपुर से संबंधित विकास योजनाओं को लेकर बैठक में खूब चर्चा की।


एनएचएआई की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
बैठक में एनएचएआई के अधिकारी ने राजोल-ठानपुरी फोरलेन के शेष पैच की डीपीआर 20-22 दिनों में आने की बात कही। इस पर एक महिला जनप्रतिनिधि ने सवाल उठाया कि यह समय सीमा पिछले कई महीनों से दी जा रही है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। एनएच की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण एयरपोर्ट विस्तारीकरण से प्रभावित लोग उचित निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।

धर्मशाला के दिशा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद डा. राजीव भारद्वाज। संवाद

धर्मशाला के दिशा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद डा. राजीव भारद्वाज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed