फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   In Ichhi, APMC President Nishu Mongra learned the problems of the people

Kangra News: इच्छी में एपीएमसी के अध्यक्ष नीशु मोंगरा ने जानीं लोगों की समस्याएं

Mon, 08 Sep 2025 08:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 08 Sep 2025 08:56 AM IST
विज्ञापन
In Ichhi, APMC President Nishu Mongra learned the problems of the people
इच्छी कार्यालय में विभिन्न पंचायताें से आए लाेगाें की समस्याएं सुनते निशु माेंगरा। -स्रोत : जाग
कांगड़ा। जमानाबाद रोड इच्छी स्थित कार्यालय में रविवार को एपीएमसी जिला अध्यक्ष निशु मोंगरा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर पुराना कांगड़ा, मटौर, सहोड़ा, बैदी, सनौरां और डुगियारी के लोग उनसे मिले और अपनी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन

निशु मोंगरा ने बताया कि उन्होंने लगभग 100 से अधिक लोगों की बिजली, पानी और रोजगार से संबंधित समस्याएं सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधाएं देना कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

बारिश से हुए नुकसान का घर-घर जाकर जायजा लिया गया और प्रभावित लोगों को तिरपाल जैसी आपातकालीन मदद प्रदान की गई। जिन लोगों के कच्चे-पक्के मकान और गोशालाओं को नुकसान हुआ, उनकी रिपोर्ट हल्का पटवारी से तैयार कर विभाग और सरकार को भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशु मोंगरा ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल सरकार पूरे प्रदेश में आपदा से प्रभावित लोगों की मदद कर रही है और केंद्र सरकार को हिमाचल का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सरकार सबसे ज्यादा काम करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed