{"_id":"62b20ab64211fa71a12a1a19","slug":"importance-of-yoga-increased-in-changed-lifestyle-kapoor-kangra-news-sml412862820","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदली जीवन शैली में बेहतर स्वास्थ्य के लिए बढ़ता जा रहा है योग का महत्व: कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदली जीवन शैली में बेहतर स्वास्थ्य के लिए बढ़ता जा रहा है योग का महत्व: कपूर
विज्ञापन
ो्मशाला में इंडोर स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर में भाग लेते हुए ?
- फोटो : Kangra
धर्मशाला। योग हमारी ऋषि-मुनियों की खोजी हुई जितनी प्राचीन विधा है, मौजूदा समय में उसका महत्व मानव जीवन में उतना ही अधिक बढ़ा है। जिस तरह से हमारी जीवन शैली में बदलाव आया है, खानपान से लेकर रहन-सहन तक में जितना परिवर्तन हुआ है, योग की आवश्यकता उतनी ही अधिक बढ़ रही है। आयुष विभाग की ओर से धर्मशाला के साई स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए यह बात सांसद किशन कपूर ने कही।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग अत्यंत जरूरी है। इस दौरान आयुष विभाग के उपनिदेशक कांगड़ा जोन डॉ. अनिल गर्ग तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अंजली शर्मा उपस्थित रहे। जिला कांगडा के 26 सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में आयुष विभाग के चिकित्सकों ने योग करवाया। इसके अतिरिक्त 255 आयुर्वेद चिकित्सा केंद्रों में भी योग करवाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष राणा, डॉ. अशमीन कश्मीरी, डॉ. शिखा शर्मा, डॉ. आंचल मौजूद रहे।
राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (क्षेत्रीय संकाय प्रभाग), धर्मशाला ने योग शिविर का आयोजन साई मैदान में किया। योग दिवस की अध्यक्षता अल्ताफ हुसैन हाजी, उपमहानिदेशक, राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय हिमाचल प्रदेश ने की। इसमें बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया और योगासनों, प्राणायाम व मुद्राओं का अभ्यास किया।