फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Illegal felling on private forest land, department collected fine

Kangra News: निजी के साथ वन भूमि पर अवैध कटान, विभाग ने वसूला जुर्माना

Sun, 02 Feb 2025 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 02 Feb 2025 05:45 AM IST
विज्ञापन
Illegal felling on private forest land, department collected fine
चकबन वासा क्षेत्र के निजी काटन की आड़ में काटे गए पेड़ व उनके मौछे।
जसूर की थोहड़ा पंचायत के चकबन क्षेत्र में खैर सहित अन्य पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
विज्ञापन

वन विभाग के संदिग्ध भूमिका वाले कर्मचारियों पर भी होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जसूर (कांगड़ा)। जसूर क्षेत्र की थोहड़ा पंचायत के चकबन क्षेत्र से भारी संख्या में खैर और अन्य प्रजातियों के पेड़ों का कटान किया गया है। बताया जा रहा है कि यह इलाका खैर के पेड़ों के अधिकृत कटान के लिए वन विभाग की ओर से खोला गया था। इसमें निजी भूमि में लगे पेड़ों के कटान की आड़ में साथ लगती वन भूमि से भी खैर सहित अन्य किस्म के पेड़ काटे गए हैं।
स्थानीय लोगों की ओर से यह मामला अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के ध्यान में लाया गया, जिस पर संस्था ने वन विभाग नूरपुर को इस कथित कटान की व्यापक जानकारी दी। वन मंडल अधिकारी नूरपुर ने शिकायत मिलने के बाद एक टीम का गठन कर जांच की। इस दौरान यहां अवैध कटान की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ 1,25000 का जुर्माना लगाया है। सूत्रों के अनुसार वन विभाग इस क्षेत्र में तैनात विभागीय कर्मियों की कथित संदिग्ध भूमिका को लेकर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का विचार कर रहा है। संबंधित क्षेत्र के लोगों की ओर से यह मामला उक्त संस्था के ध्यान में लाने पर इसकी जानकारी वन विभाग नूरपुर को दी गई। पहले तो विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब अवैध कटान के साक्ष्य प्रस्तुत किए गए तो विभाग नींद से जागा और जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- यहां पर भारी संख्या में निजी की आड़ में अवैध कटान हुआ है। काफी जगह पर पेड़ों की जड़ों तक को समूल खत्म कर दिया गया, ताकि कटान का प्रमाण ही मिट जाए। उच्च स्तरीय जांच से ही इस अवैध कटान के पूरे तथ्य उजागर हो सकते हैं।

- राजेश पठानिया, सह निदेशक अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ, हिमाचल प्रदेश

-चकबन क्षेत्र अधिकृत कटान खोला गया था। शिकायत मिली थी कि इसकी आड़ में वन भूमि से खैर सहित अन्य पेड़ भी काटे गए हैं। इस पर एक टीम का गठन कर कार्रवाई की गई। आरोपियों से 1,25,000 का जुर्माना वसूल किया गया। संदिग्ध भूमिका वाले वन कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- अमित शर्मा, वन मंडल अधिकारी नूरपुर

चकबन वासा क्षेत्र के निजी काटन की आड़ में काटे गए पेड़ व उनके मौछे।

चकबन वासा क्षेत्र के निजी काटन की आड़ में काटे गए पेड़ व उनके मौछे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed