{"_id":"69d280d699fe6581d009b6a7","slug":"ihihuy-kangra-news-c-399-1-dsl1012-451786-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चक्का जाम के चलते निजी स्कूलों ने घोषित की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चक्का जाम के चलते निजी स्कूलों ने घोषित की छुट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अभिभावकों को मैसेज कर बच्चों को स्कूल न भेजने की दी सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। सोमवार को प्रस्तावित चक्का जाम के मद्देनजर जिले के निजी स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों ने अभिभावकों को मोबाइल संदेश भेजकर बच्चों को स्कूल न भेजने की सलाह दी।
जानकारी के अनुसार, चक्का जाम के कारण यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे छात्रों और स्टाफ को आने-जाने में परेशानी हो सकती है। इसी को देखते हुए कई निजी स्कूलों ने एक दिन की छुट्टी का निर्णय लिया।
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी तरह की असुविधा या जोखिम से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं, अभिभावकों ने भी इस निर्णय का समर्थन करते हुए इसे उचित बताया है।