फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   If the demands are not accepted by May 30, then there will be a gradual hunger strike in the entire state.

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करवाने को प्राध्यापकों ने की गेट मीटिंग

Tue, 24 May 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
If the demands are not accepted by May 30, then there will be a gradual hunger strike in the entire state.
राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में मांगों के लिए अनशन पर बैठे प्राध्यापक। संवाद - फोटो : Kangra
नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ (एचजीसीटीए) की केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर राजकीय उत्कृष्ट आर्य महाविद्यालय नूरपुर की स्थानीय इकाई के सदस्यों ने मंगलवार को इकाई अध्यक्ष डॉ. पीएल भाटिया के नेतृत्व में एक घंटे की गेट मीटिंग व धरना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सरकार की ओर से यूजीसी के सातवें वेतनमान को लगभग साढे़ छह साल से लागू न करने के विरोध में प्रदर्शन किया। भाटिया ने कहा कि 23 मई को पूरे प्रदेश के महाविद्यालयों में एक दिन की भूख हड़ताल की गई। इसके बाद 30 मई तक रोजाना 12:30 बजे से 1:30 बजे तक एक घंटे की गेट मीटिंग व धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद भी अगर सरकार का यूजीसी वेतनमान देने का रवैया सकारात्मक नहीं रहा, तो 30 मई के बाद पूरे प्रदेश में क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान महाविद्यालय के डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, डॉ. नीरा रश्मि, प्रोफेसर सीमा ओहरी, डॉ. दिलजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed