{"_id":"60d3550f8ebc3e2b8a21e56e","slug":"huge-crowd-gathered-to-get-the-vaccine-kangra-news-sml374569471","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ी भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ी भारी भीड़
विज्ञापन
इन्हें को समझाएं... डाडासीबा में कोविड वैक्सीन केंद्र में पंजीकरण करवाने को लेकर दो गज की दूरी कर ध
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाडासीबा (कांगड़ा)। डाडासीबा के कोविड टीकाकरण केंद्र में बुधवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की वैक्सीन लगवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन भी बेबस हो गया और मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी।
जानकारी के अनुसार टीकाकरण केंद्र पर सुबह सात बजे से ही कतारें लगनी शुरू हो गई थी। सुबह 10 बजे के लगभग अस्पताल के कर्मचारियों की ओर से वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई तो वहां मौजूद भीड़ संक्रमण का खौफ भूल बेकाबू हो गई।
इस दौरान कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं तथा सोशल डिस्टेंसिंग का दूर-दूर तक नामोनिशान नहीं दिखा। इस दौरान लोगों में काफी रोष दिखा और वे प्रशासन को जमकर कोसते नजर आए। लोगों का कहना था कि वे सुबह सात बजे से ही लाइनों में लगे हुए थे, जबकि बाद में आए लोग लाइनों में न लगकर बीच में घुस गए। इससे अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। इससे उन्हें बिना वैक्सीन लगवाए घर लौटना पड़ा। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार डाडासीबा अभिराय सिंह ठाकुर ने वहां लोगों की भीड़ को शांत करने का प्रयास किया। मगर लोगों के न मानने पर उन्हें पुलिस दल को बुलाना पड़ा। मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने टोकन प्राप्त 200 लोगों को छोड़ अन्य को वहां से वापस भेज दिया। इस संबंध में बीएमओ सुभाष ठाकुर ने बताया कि उन्होंने वहां मौजूद भीड़ से सामाजिक दूरी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि केवल 200 लोगों का टीकाकरण ही बुधवार को किया जाएगा और शेष लोग वापिस लौट जाएं।