फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HRTC increased the number of Volvo buses

कोरोना के मामले कम होते ही एचआरटीसी ने बढ़ाई वोल्वो बसों की संख्या

Fri, 18 Feb 2022 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
HRTC increased the number of Volvo buses
धर्मशाला। प्रदेशभर में कोरोना के मामले कम होते ही और प्रदेश सरकार की ओर से बंदिशें हटाने के बाद हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने वोल्वो बसों के बंद रूटों को बहाल करना शुरू कर दिया। इससे बाहरी राज्यों में पढ़ाई व नौकरी करने वालों के अलावा सैलानियों के लिए भी राहत की बात है।
विज्ञापन

दरअसल धर्मशाला डिपो से बाहरी राज्यों के लिए सात वोल्वो बसें रवाना होती हैं, जिनमें से पांच रूटों पर बसों को चलाया जा रहा है और दो रूट फिलहाल बंद रखे हैं। जल्द ही परिवहन निगम की ओर से यात्रियों की संख्या को देखते हुए इन रूटों को भी बहाल कर दिया जाएगा। इस समय धर्मशाला से दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली दो वोल्वो बसों को बंद रखा गया है। धर्मशाला से दिल्ली के लिए दो, चंडीगढ़ के लिए एक, हरिद्वार के लिए एक और अमृतसर से मनाली के लिए एक वोल्वो बस चलाई जा रही है। धर्मशाला से दिल्ली जाने वाली शाम आठ बजे वाली वोल्वो बस सेवा को दो दिन पहले ही शुरू किया गया है। यह बसें कोरोना की पहली लहर के बाद से बंद थीं।
विज्ञापन

उधर, डीडीएम धर्मशाला पंकज चड्ढा ने बताया कि अभी धर्मशाला डिपो की सात में से पांच वोल्वो बसों का संचालन किया जा रहा है। जल्द की यात्रियों की संख्या बढ़ते ही बाकी दोनों रूटों को भी बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रूट हुए शुरू
समय प्रस्थान गंतव्य
शाम छह बजे धर्मशाला दिल्ली
शाम आठ बजे धर्मशाला दिल्ली
सुबह 7:50 धर्मशाला चंडीगढ़
शाम 7:30 धर्मशाला हरिद्वार
रात 11:30 अमृतसर मनाली
यह रूट हैं अभी बंद
समय प्रस्थान गंतव्य
शाम 9:30 धर्मशाला दिल्ली
शाम 6:50 धर्मशाला चंडीगढ़
दो साल बाद कल से फिर दौड़ेगी पालमपुर-दिल्ली वोल्वो रात्रि बस
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम नगरोटा बगवां डिपो के तहत कोविड-19 के कारण दो साल से बंद पालमपुर-दिल्ली वाया नगरी वोल्वो रात्रि बस सेवा के रूट को 20 फरवरी से पुन: आरंभ किया जा रहा है।

उपमंडलीय अधिकारी राजकुमार पाठक ने बताया कि यह बस सेवा 20 फरवरी को रात नौ बजे पालमपुर बस अड्डा से चलकर 9:45 पर श्री चामुंडा, 10 बजे नगरोटा बगवां, साढ़े 10 बजे कांगड़ा, साढ़े 11 बजे देहरा, सुबह 3:25 पर चंडीगढ़ से होकर सुबह 8:45 पर दिल्ली पहुंचेगी। जबकि दिल्ली से रात्रि 10 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी और सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर पालमपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed