{"_id":"6622f8c0a2317771280b2fe4","slug":"hrtc-bus-breaks-down-near-baijnath-bus-stand-jammed-kangra-news-c-95-1-ssml1021-132043-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बैजनाथ बस स्टैंड के पास एचआरटीसी की बस खराब, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बैजनाथ बस स्टैंड के पास एचआरटीसी की बस खराब, लगा जाम
Sat, 20 Apr 2024 04:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
जाम को खुलवाते डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल। संवाद
बैजनाथ (कांगड़ा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बैजनाथ बस स्टैंड के समीप एचआरटीसी की बस के अचानक खराब हो जाने के कारण बाजार में जाम की स्थिति पैदा हो गई। बैजनाथ से पालमपुर की तरफ और पपरोला से बैजनाथ की तरफ आने वाले वाहनों के अतिरिक्त गणेश बाजार की तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
इसकी सूचना मिलने पर डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल चौबीन चौक पर आ गए और यातायात को सुचारू करने में जुट गए। मार्ग पर ऐसी स्थिति करीब आधे घंटे तक बनी रही और यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। बाद में यातायात पुलिस के जवानों ने मार्ग को सुचारू करवाया।