फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Hotels running without registration, tourism department unaware

Kangra News: बिना पंजीकरण चल रहे होटल, पर्यटन विभाग अनजान

Thu, 21 Mar 2024 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 21 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Hotels running without registration, tourism department unaware
धर्मशाला। प्रदेश सरकार की ओर से जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित करने के लिए बड़े दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन यहां पर पर्यटन योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पर्यटन विभाग के पास जिला कांगड़ा के बिना पंजीकरण चल रहे होटलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। संबंधित विभाग की ओर से जिले में लोगों की शिकायत आने पर ही इन होटल मालिकों पर शिकंजा कसा जाता है। विभाग की परेशानियां यहीं खत्म नहीं होती, क्योंकि पूरे जिला के होटलों और रेस्तरां की जांच-पड़ताल के लिए विभाग के पास मात्र एक ही निरीक्षक उपलब्ध है।
विज्ञापन


हालांकि पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज के अवैध होटल निर्माण के बारे में विभाग ने नगर निगम धर्मशाला से अवैध होटल निर्माण के संदर्भ में जानकारी मांगी गई है, जिससे की यहां अंपजीकृत रूप से चल रहे होटलों के बारे में जानकारी मिल सके। जिला कांगड़ा में मौजूदा समय में 672 पंजीकृत होटल और 267 होमस्टे चल रहे हैं, लेकिन फिर भी बहुत से ऐसे होटल, रेस्तरां और होमस्टे हैं, जिनका विभाग के पास रिकॉर्ड नहीं है। मात्र लोगों की शिकायतों के दौरान ही विभाग उन तक पहुंच पाता है। ऐसे में बिना पंजीकरण चल रहे होटल, रेस्तरां और होमस्टे से विभाग को राजस्व के रूप में चूना लग रहा है।
विज्ञापन




विभाग की ओर से लोगों की शिकायत पर ही अपंजीकृत होटलों तक पहुंचा जाता है। धर्मशाला और मैक्लोडगंज और धर्मशाला में अपंजीकृत होटलों की जानकारी को लेकर नगर निगम धर्मशाला से अवैध होटल निर्माण का डाटा मांगा गया है, ताकि इन होटलों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विनय धीमान, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग जिला कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed