फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Hotel business shines due to Dalai Lama's teaching

Kangra News: दलाई लामा की टीचिंग से चमका होटल कारोबार

Sun, 21 Apr 2024 01:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Hotel business shines due to Dalai Lama's teaching
धर्मशाला। मुख्य बौद्ध मंदिर मैक्लोडगंज में धर्मगुरु दलाई लामा की दो दिवसीय प्रार्थना सभा के चलते यह सप्ताह पर्यटन नगरी के होटल कारोबार के लिए राहत भरा रहा। इस वीकेंड पर पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज और धर्मशाला के होटल देश-विदेश के सैलानियों से 70 फीसदी तक बुक रहे। धर्मगुरु की प्रार्थना सभा का संदेश सुनने के लिए मंगोलिया सहित अन्य बाहरी राज्यों के उनके अनुयायी पर्यटन नगरी पहुंचे। वहीं, निचले राज्यों में भी गर्मी से राहत पाने को काफी संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने पर्यटन नगरी की खूबसूरती का आनंद उठाया। इससे पर्यटन कारोबार से जुड़े हुए लोगों को कारोबार में भी राहत मिली है। होटल कारोबारियों की मानें तो अगले माह आईपीएल मैचों को लेकर भी एडवांस बुकिंग चल रही है। ऐसे में आने वाले समय में एक अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है। उधर, स्मार्ट सिटी होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल धीमान ने बताया कि धर्मगुरु दलाई लामा की प्रार्थना सभा से पर्यटन नगरी के होटल कारोबार को पकड़ मिली है। वीकेंड पर पर्यटन नगरी के होटलों में 70 फीसदी से अधिक बुकिंग दर्ज की गई है जबकि आईपीएल मैचों को लेकर भी बुकिंग का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed