फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Hooters kept resonating from the district headquarters to the airport

Kangra News: जिला मुख्यालय से हवाई अड्डा तक गूंजते रहे हूटर

Wed, 10 Sep 2025 01:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Hooters kept resonating from the district headquarters to the airport
धर्मशाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गगल एयरपोर्ट पर प्रदेश आपदा नुकसान को लेकर समीक्षा बैठक के लिए पहुंचने पर मंगलवार को जिलेभर में पुलिस अलर्ट पर रही। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के सभी मुख्य चौकों पर पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाले रखा। इतना ही नहीं, इस वीवीआईपी मूवमेंट के चलते जिला मुख्यालय से लेकर गगल एयरपोर्ट तक हूटर गूंजते रहे। पीएम की बैठक के चलते हवाई अड्डे के बाहर भी कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायु सेना के हेलिकाप्टर से दोपहर 1:25 बजे हवाई अड्डा पर पहुंचे। इससे पहले हवाई अड्डा के लिए धर्मशाला से निकले राज्यपाल और मुख्यमंत्री के काफिले के चलते कुछ समय के लिए हवाई अड्डा और गगल चौक पर चंद मिनटों के लिए ट्रैफिक भी रोकी गई। दोपहर 12:45 बजे क्यूआरटी हवाई अड्डा के बाहर मुख्य सड़क के समीप तैनात हो गई। वहीं, 12:55 बजे राज्यपाल और मुख्यमंत्री हवाई अड्डा पर पहुंचे। प्रधानमंत्री दोपहर 1:25 बजे हवाई अड्डा पर पहुंचे और यहां पर आपदा प्रभावितों, आपदा मित्रों, एसडीआरएफ और सरकारी अधिकारियों से नुकसान के संबंध में बैठक करने के बाद 3:05 बजे हवाई अड्डा से वापस हेलिकाप्टर से रवाना हुए। प्रधानमंत्री के इस दौरे के कारण सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर रहीं। सुबह से ही हवाई अड्डा पर केंद्रीय और प्रदेश सुरक्षा बलों के जवान हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थे। सुबह के समय गगल हवाई अड्डा पर उड़ानें पहुंचीं और इसके बाद उड़ानें बंद रहीं। पीएम के जाने के बाद ही हवाई अड्डा पर दो उड़ानें हुईं, जिनमें यात्री अपने-अपने गंतव्य के लिए निकले। पीएम सुरक्षा को लेकर दोपहर के समय आने वाले यात्रियों को हवाई अड्डा में प्रवेश नहीं दिया गया। साथ ही एयरपोर्ट पर विमान कंपनियों के कर्मचारियों को भी बाहर निकाल दिया गया था। इन्हें भी पीएम के जाने के बाद ही दोबारा प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट पर किया पीएम का स्वागत, बैठक में नहीं थे आमंत्रित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गगल एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं की ओर से स्वागत किया गया लेकिन समीक्षा बैठक में आमंत्रित न होने के चलते कुछ भाजपा विधायकों व संगठन के पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री के स्वागत के बाद एयरपोर्ट से बाहर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed