{"_id":"677fbf4693cff86c950861f1","slug":"himachals-paras-dogra-said-goodbye-to-cricket-kangra-news-r-19-1-sml1037-468982-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सभी केंद्र.... जम्मू के महत्वपूर्ण\nदोहरे शतकों के रिकॉर्डवीर पारस डोगरा का क्रिकेट को अलविदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सभी केंद्र.... जम्मू के महत्वपूर्ण दोहरे शतकों के रिकॉर्डवीर पारस डोगरा का क्रिकेट को अलविदा
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले क्रिकेटर हैं हिमाचल के पालमपुर के पारस
सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरा स्थान, वसीम जाफर इनसे आगे
जम्मू-कश्मीर की टीम से आखिरी दो रणजी मुकाबले खेलेंगे पारस, युवाओं को देंगे कोचिंग
मोहिंद्र सिंह
धर्मशाला। रणजी क्रिकेट ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले हिमाचल के पारस डोगरा ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इनके नाम नौ दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में इनका दूसरा स्थान है। इनसे आगे सिर्फ मुंबई के वसीम जाफर हैं। पारस डोगरा वर्तमान में जम्मू-कश्मीर की टीम का हिस्सा हैं। ऋषि धवन और सुमित वर्मा के बाद कांगड़ा जिले के पालमपुर के रहने वाले क्रिकेटर पारस डोगरा ने भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। रणजी में 31 शतक लगाने वाले पारस अब अंतिम दो रणजी मैच खेलने के बाद किसी भी फार्मेट में नहीं खेलेंगे। 2001 में पारस डोगरा ने फास्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने अपने क्रिकेट कॅरिअर में हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और जम्मू कश्मीर की टीमों से रणजी, वनडे और टी-20 मैच खेले हैं। 5 जनवरी 2025 को विशाखापट्नम में चंडीगढ़ के खिलाफ विजय हजारे का मैच खेलने के बाद पारस डोगरा ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। अब वह वनडे और टी-20 मैच नहीं खेलेंगे। वहीं फरवरी में रणजी सीजन के बचे दो अंतिम मैच जम्मू-कश्मीर टीम से खेलने के बाद रणजी को भी अलविदा कह देंगे।
पारस डोगरा ने 2001 से लेकर अब तक 140 रणजी मैच खेले हैं। इसमें पारस डोगरा ने 48.59 की औसत से 9719 रन बनाए। इसमें उन्होंने 31 शतक और 33 अर्धशतक बनाए हैं। 253 रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। हिमाचल की ओर पारस डोगरा ने 95 रणजी मैच में 6418 रन बनाए और 19 शतक लगाए। रणजी में हिमाचल की ओर से सात बार दोहरा शतक बनाने का रिकाॅर्ड भी उनके नाम है। क्रिकेटर पारस डोगरा ने कहा कि लंबे समय क्रिकेट खेलने के बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वह अब केवल रणजी के बचे दो मैच जम्मू कश्मीर टीम से खेलेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को क्रिकेट की बारीकियां सिखाएंगे। संवाद
-- -
आईपीएल भी खेले, पुडुचेरी के लिए शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर
पारस डोगरा ने आईपीएल में नाम चमकाया है। राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स समेत दूसरी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। पुडुचेरी के लिए रणजी ट्रॉफी में शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर भी पारस डोगरा बने।