{"_id":"69f44f73aa89fe05fb05db54","slug":"himachal-130-grams-of-chitta-recovered-from-hrtc-bus-13-year-old-minor-detained-kangra-police-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: एचआरटीसी की बस में 130 ग्राम चिट्टा बरामद, 13 साल का नाबालिग हिरासत में; कांगड़ा पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: एचआरटीसी की बस में 130 ग्राम चिट्टा बरामद, 13 साल का नाबालिग हिरासत में; कांगड़ा पुलिस ने की कार्रवाई
Fri, 01 May 2026 12:30 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 01 May 2026 12:30 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में अमृतसर से बैजनाथ जा रही एचआरटीसी बस से 130.48 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चिट्टा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गगल थाना क्षेत्र के तहत बनोई पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान अमृतसर से बैजनाथ जा रही एचआरटीसी बस से 130.48 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने एक 13 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा है। गगल थाना प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने बताया कि सीआईए कांगड़ा की टीम एएसआई मनजीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार रात करीब 9 बजे वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शाहपुर की ओर से आ रही एचआरटीसी बस को रोककर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
बस में एक नाबालिग बच्चा अकेला बैठा मिला। पूछताछ में उसकी उम्र 13 वर्ष पाई गई। बच्चे के पास मौजूद भूरा पिट्ठू बैग जब पुलिस ने जांच के लिए खुलवाया, तो उसमें से 130.48 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में नाबालिग ने खुलासा किया कि यह नशीला पदार्थ उसे अमृतसर में उसके एक रिश्तेदार ने दिया था। रिश्तेदार ने उसे बस में बैठाकर कहा था कि वह आगे चलकर उससे यह सामान ले लेगा। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच मुख्य आरक्षी विकास भट्ट को सौंपी गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और संबंधित रिश्तेदार की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन