{"_id":"6a21d0cd17ec6205e40b0c46","slug":"heat-till-afternoon-coolness-due-to-evening-rain-and-storm-scared-people-kangra-news-c-95-1-kng1045-237756-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दोपहर तक तपिश, शाम के बारिश से ठंडक के साथ अंधड़ ने डराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दोपहर तक तपिश, शाम के बारिश से ठंडक के साथ अंधड़ ने डराया
विज्ञापन
धर्मशाला में वीरवार शाम को खराब हुए मौसम के कारण अंधेरा छा गया। इस दौरान वाहनाें की लाइटें जलाक
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में वीरवार को दोपहर तक तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब तपाया लेकिन शाम के समय बारिश की फुहारों ने लोगों को ठंडक का एहसास करवाया। हालांकि इस दौरान कई हिस्सों में चले अधंड़ ने लोगाें को डराने का काम भी किया। इससे कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल रही।
धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर, शाहपुर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश किसानों और बागवानों के लिए भी राहत लेकर आई है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी और शुष्क मौसम के कारण खेतों में नमी की कमी महसूस की जा रही थी। यह बारिश धान की पनीरी, मक्की और अन्य हरी सब्जियों की खेती के लिए लाभदायक साबित होगी। इसके अलावा आम, लीची और अन्य फलों के बागानों को भी इससे फायदा मिलेगा।
धर्मशाला में दिन के समय अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहा लेकिन शाम के समय बारिश और हवाओं के चलते तापमान में एकदम से भारी गिरावट आई, जिससे हर किसी को गर्मी से राहत मिली। जानकारी के अनुसार जिले में इस समय धाम की पनीरी तैयार करने का काम चल रहा है। ऐसे में बारिश से खेतों को नमी मिलेगी और धान का बीज अच्छे से अंकुरित होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
जालग स्कूल की छत पर गिरी पेड़ की टहनी
जालग (कांगड़ा)। जिले में शाम के समय तेज आंधी-तूफान से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जालग परिसर स्थित एक आम के पेड़ की बड़ी टहनी टूटकर विद्यालय कक्ष की छत पर गिर गई। गनीमत यह रही कि घटना शाम के समय हुई, जब विद्यालय परिसर में लगभग कोई विद्यार्थी या स्टाफ सदस्य मौजूद नहीं था। साथ ही इन दिनों विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहे हैं, जिसके चलते किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।
यदि यह घटना स्कूल समय के दौरान होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना ने विद्यालय परिसर में मौजूद बड़े पेड़ों की नियमित छंटाई और निगरानी सुनिश्चित करने की मांग तेज कर दी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। प्रधानाचार्य संजय पटियाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टहनी को हटाने की प्रक्रिया शुरू करवा दी गई थी।