फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   health

अब टांडा में डॉप्लर टेस्ट करवाने के लिए नहीं मिलेगी लंबी डेट

Sat, 20 Jul 2019 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
health
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में अब मरीजों को डॉप्लर टेस्ट करवाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने टीएमसी में नई रंगीन डॉप्लर मशीन स्थापित करने की योजना बनाई है, जिससे गर्भवती महिलाओं सहित अन्य डॉप्लर करवाने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। हालांकि, टीएमसी में पहले से रंगीन डॉप्लर मशीन हैं, लेकिन मरीजों की बढ़ती तादाद को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने रेडियोलॉजी विभाग में एक और रंगीन डॉप्लर मशीन खरीदने की योजना बनाई है। उधर, टीएमसी के संयुक्त निदेशक (प्रशासनिक) कुलबिंद्र राणा ने कहा कि अस्पताल में एक और डॉप्लर मशीन स्थापित की जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डॉप्लर टेस्ट करवाने के लिए टांडा अस्पताल में दाखिल मरीजों के अलावा अन्य मरीजों को कई बार आठ से दस दिन बाद की तारीख मिलती है, लेकिन अब एक और मशीन स्थापित होने से मरीजों को इतनी लंबी तारीख नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed