फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Hanging from tree on Kalidhar hill

कालीधार पहाड़ी पर फंदे से लटका मिला खुंडिया के व्यक्ति का शव

Sat, 05 Mar 2022 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Hanging from tree on Kalidhar hill
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना खुंडियां के तहत ज्वालामुखी मंदिर के भैरव नाथ मंदिर के ऊपर कालीधार की पहाड़ियों में खुंडियां के व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान पवन कुमार (44) पुत्र पुणी चंद निवासी सुरानी खुंडियां के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक पवन कुमार चार माह से लापता था। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिवार वालों ने थाना खुंडियां में करवाई थी। काफी समय से पवन के परिजन इसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन शनिवार को पवन का शव ज्वालामुखी के भैरव नाथ मंदिर के ऊपर कालीधार पहाड़ी पर मिला है। पवन के परिजनों ने बताया कि पवन टैक्सी चलाने का काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गया है। थाना प्रभारी खुंडियां प्यार सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव काफी हद तक गल चुका था। इसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फिलहाल परिजनों ने किसी पर भी शक जाहिर नही किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed