फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Handed over Rs 1.72 lakh collected to help the student

Kangra News: छात्र की मदद के लिए एकत्रित किए 1.72 लाख रुपये सौंपे

Fri, 26 Sep 2025 03:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 26 Sep 2025 03:56 AM IST
सार

केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला छावनी के छात्रों ने अपने बीमार साथी की सहायता के लिए 1,72,550 रुपये इकट्ठा किए। यह राशि स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के सहयोग से जुटाई गई। प्रबंधन ने आगे भी सहयोग की अपील की।

विज्ञापन
Handed over Rs 1.72 lakh collected to help the student

विस्तार

धर्मशाला। केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला छावनी के छात्रों ने अपने साथी छात्र के इलाज के लिए 1,72,550 रुपये इकट्ठा कर मदद की। यह कदम स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के नेतृत्व में उठाया गया। स्कूल का नौवीं कक्षा का छात्र कई दिनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित था और डॉक्टरों ने इलाज के लिए लगभग 10 लाख रुपये की आवश्यकता बताई थी। इस स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने अपने अध्यापकों के सहयोग से स्कूल के 500 से अधिक छात्रों के अभिभावकों से मदद की अपील की। इस अपील पर अभिभावकों ने बच्चों के माध्यम से अपनी इच्छा अनुसार योगदान दिया, जिससे कुल राशि 1,72,550 रुपये जुटाई गई। वीरवार को स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कर्नल अविनाश मोंगल और प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने यह धनराशि छात्र के पिता विजय कुमार को सौंपते हुए लोगों से आगे आने और सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर अध्यापक पीजीटी इंग्लिश चमन लाल, किरण कुमारी और मनीषा चंद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed