फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Government's withdrawal of higher pay scale is a direct attack on employees: Union

उच्च वेतनमान वापसी सरकार का कर्मचारियों पर सीधा प्रहार : संघ

Mon, 08 Sep 2025 05:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 05:54 AM IST
विज्ञापन
Government's withdrawal of higher pay scale is a direct attack on employees: Union
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उच्च वेतनमान वापसी का निर्णय कर्मचारियों पर सीधा प्रहार है। यह आरोप जेओए आईटी संघ जिला कांगड़ा के उपप्रधान अनिल कौंडल ने एक प्रेस बयान में लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 3 जनवरी 2022 को पूर्व सरकार की अधिसूचना के तहत जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी समेत क्लास-3 कर्मचारियों को नियमित सेवा के दो वर्ष बाद उच्च वेतनमान प्रदान किया गया था। मगर वर्तमान सरकार ने शनिवार को जारी अधिसूचना से इसे वापस ले लिया है।
विज्ञापन

संघ का कहना है कि इस निर्णय से हजारों कर्मचारियों का वेतन लगभग 30 फीसदी तक कम हो जाएगा। इससे खासकर क्लास-3 कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ेगा। जिन परिवारों की आजीविका पूरी तरह मासिक वेतन पर निर्भर है, उन्हें गंभीर संकट और असुरक्षा का सामना करना पड़ेगा। अनिल कौंडल ने कहा कि संघ मांग करता है कि इस संशोधन को तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने चेताया कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो प्रदेशभर में कर्मचारियों के बीच गहरा असंतोष फैलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed