{"_id":"68cd47a47a83b308ce02b181","slug":"government-should-reconsider-cluster-system-sangh-kangra-news-c-95-1-ssml1020-196587-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लस्टर सिस्टम पर पुनर्विचार करे सरकार : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लस्टर सिस्टम पर पुनर्विचार करे सरकार : संघ
Sat, 20 Sep 2025 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 20 Sep 2025 05:36 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां/फतेहपुर(कांगड़ा)। खंड नगरोटा सूरियां और फतेहपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठकों में क्लस्टर सिस्टम से शिक्षा ढांचे और पदोन्नति प्रक्रिया पर असर को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही सरकार से क्लस्टर सिस्टम पर पुनर्विचार करने की मांग की गई।
नगरोटा सूरियां में खंड प्रधान सुनील धीमान ने कहा कि यह व्यवस्था प्रदेश के कई प्राथमिक शिक्षकों के हितों को प्रभावित कर रही है और जेबीटी से एचटी, एचटी से सीएचटी व सीएचटी से बीईईओ पदोन्नतियों को भी बाधित कर सकती है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता पर उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पुनर्विचार याचिका दायर करने की भी मांग की।
फतेहपुर खंड में संघ ने कहा कि क्लस्टर व्यवस्था से प्राथमिक शिक्षा का ढांचा अस्त-व्यस्त होगा और बच्चों व अभिभावकों पर नकारात्मक असर पड़ेगा। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि मुख्यमंत्री भी इस मुद्दे की अनदेखी करते हैं तो संघ प्रदेश स्तर पर संघर्ष करने को बाध्य होगा। बैठकों में वरिष्ठ उपप्रधान, महासचिव, कोषाध्यक्ष और कई शिक्षक मौजूद रहे।