फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Government should free DME from additional charge of DHS: Dr. Uday

डीएमई को डीएचएस के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करे सरकार : डॉ. उदय

Mon, 19 May 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 19 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Government should free DME from additional charge of DHS: Dr. Uday
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश मेडिकल एसोसिएशन कांगड़ा के अध्यक्ष डॉ. उदय सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (डीएचएस) का अतिरिक्त प्रभार वर्तमान में चिकित्सा शिक्षा निदेशक (डीएमई) को सौंपा है। इससे डीएचएस और डीएमई दोनों की देखरेख की दोहरी जिम्मेदारी वर्तमान अधिकारी पर बोझ डाल सकती है। इनमें से प्रत्येक विभाग को अपने अलग-अलग अधिदेशों के लिए पूर्णकालिक नेतृत्व और रणनीतिक फोकस की आवश्यकता होती है। डीआईएस मुख्य रूप से सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं और क्षेत्र संचालन से संबंधित है और डीएमई चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और संस्थागत शासन पर ध्यान केंद्रित करता है। अतिरिक्त जिम्मेदारियां दोनों निदेशालयों की दक्षता और प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती हैं, जो राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित करती हैं। इसलिए सरकार से मांग है कि विभाग डीएमई को डीएचएस के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने और निदेशक, स्वास्थ्य सेवाओं के पद के लिए एक समर्पित अधिकारी को नियुक्त करने पर विचार किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed