फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Government should also open the doors of temples like markets: Board of Trade

बाजारों की तरह मंदिरों के कपाट भी खोले सरकार: व्यापार मंडल

Wed, 16 Jun 2021 08:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Government should also open the doors of temples like markets: Board of Trade
चामुंडा में होटल एसोसिएशन व व्यापार मंडल की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी। - फोटो : Kangra
चामुंडा (कांगड़ा)। होटल एसोसिएशन चामुंडा और व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक एसोसिएशन के प्रधान नविल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में व्यापार मंडल के उपप्रधान बॉबी गोस्वामी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम आरटीपीसीआर रिपोर्ट खत्म करने पर सरकार का धन्यवाद किया गया और सरकार के इस कार्य की सराहना की गई।
बैठक में व्यापारियों और होटलियर ने अपनी-अपनी समस्याएं प्रधान के समक्ष रखीं, जिसमें श्री चामुंडा नंदीकेश्वर मंदिर के कपाट न खुलने के कारण आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सभी ने सरकार से एकजुट होकर निवेदन किया कि जैसे एसओपी के तहत पूरे प्रदेश में हर बाजार, दफ्तर खोले जा रहे हैं और अधिकतम बाजारों को खोल दिया गया है और इसी तर्ज पर हिमाचल प्रदेश देवभूमि होने के कारण प्रदेश के मंदिरों के कपाट भी शीघ्र खोले दिए जाएं। जिससे यहां स्थापित लगभग 500 परिवारों की रोजी-रोटी चल सके। वहीं, कुछ होटल व्यवसायी और दुकानदार कर्ज में डूबे हैं, उन्हें भी राहत की सांस मिल सके। होटल एसोसिएशन ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि लॉकडाउन के दौरान बंद रहे होटलों के बिजली बिल को घरेलू दरों पर चार्ज किया जाए। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन व्यवसायी सरकार की रीड की हड्डी हैं, इसे मजबूत किया जाए। बैठक में अजय धीमान, राजेश धीमान, पवन गोस्वामी, अनिल सूद, किशोरी लाल, अनूप सिंह, रंजीव सूद, संजय शर्मा, सतीश वालिया, नबांग्ला, विनोद कुमार, विजय ठाकुर और विजय सूद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed