{"_id":"669e3b96d425fde4850a8aab","slug":"government-pushing-tourism-back-govind-kangra-news-c-89-1-ssml1012-127245-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन को पीछे धकेल रही सरकार : गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन को पीछे धकेल रही सरकार : गोविंद
विज्ञापन
पर्यटन वाहनों से जबरन वसूला जा रहा टैक्स, कारोबार हो रहा प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहनों से जबरन टैक्स वसूली करने वाली सरकार पर्यटन को पीछे धकेलने का काम कर रही है। देशभर में एक देश एक टैक्स कानून लागू है लेकिन कांग्रेस सरकार बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहनों से 3000 से 5000 रुपये तक का टैक्स वसूल रही है। यह बात सोमवार को पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कुल्लू में एक प्रेसवार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से बाहरी राज्यों के पर्यटन कारोबारियों ने हिमाचल से मुख मोड़ लिया है। वे अन्य पहाड़ी राज्यों की ओर पर्यटकों को भेज रहे हैं। प्रदेश सरकार रोजगार छीनने का काम कर रही है।
प्रदेश में चल रहे होमस्टे योजना पर भी अब संकट के बादल छा रहे हैं। कैबिनेट बैठक में प्रदेश में चल रहे होमस्टे पर अब कमर्शियल टैक्स लगाया जाएगा। इससे होमस्टे संचालकों का कारोबार भी प्रभावित होगा। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल, अमर ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
000