फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   girl commit sucide

शारीरिक शोषण पर जहरीला पदार्थ खा युवती ने दे दी जान

Sun, 15 Nov 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Sun, 15 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन

भवारना

विज्ञापन
(कांगड़ा)। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने पर युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी है। मरने से पहले युवती की ओर से दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती ने बयान में बताया कि युवक उसे 17 माह से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था और बाद में शादी से मुकर गया।

इसके बाद युवती ने जहर खा लिया।
 बताया जा रहा है कि पुलिस थाना भवारना के तहत आते एक गांव की युवती के कांगड़ा के कोहाला  गांव के युवक के साथ प्रेम संबंध थे। युवक इस युवती को शादी का झांसा देकर 17 माह तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी युवती उसे शादी के लिए कहती तो कोई न कोई बहाना बनाकर टालता रहता। युवक के परिजन भी यह सब जानते थे।
   शनिवार को भी जब युवती ने युवक को शादी के लिए कहा तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने किसी जहरीले पदार्थ का घर में ही सेवन कर लिया। तबीयत खराब होने पर उसे टांडा अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने भवारना पुलिस थाना प्रभारी, एसडीएम और तहसीलदार कांगड़ा के समक्ष बयान दर्ज करवाए। इसके बाद शनिवार की रात ही उसने दम तोड़ दिया।

अपने बयानों में युवती ने युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। वहीं युवक की मां और चाचा पर भी जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए। पुलिस ने युवती के बयानों पर कांगड़ा के कोहाला निवासी सुधीर चौधरी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि युवती का पोस्टमार्टम टांडा में करवाया जा रहा है। डीएसपी विकास धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़के और उसकी मां के विरुद्ध धारा 376, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed