{"_id":"69e4ebe11507caaf65058de2","slug":"game-changer-and-arni-titans-teams-were-the-winners-in-the-cricket-tournament-kangra-news-c-95-1-kng1004-230542-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: क्रिकेट स्पर्धा में गेम चेंजर और अरनी टाइटंस की टीमें विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: क्रिकेट स्पर्धा में गेम चेंजर और अरनी टाइटंस की टीमें विजेता
Mon, 20 Apr 2026 08:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:20 AM IST
विज्ञापन
अरनी विवि में आयोजित प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते आयोजक। -स्रोत : आयोजक
डमटाल (कांगड़ा)। अरनी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कैप्टन विक्रम बत्रा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. विवेक सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित किया।
पुरुष वर्ग के फाइनल में गेम चेंजर ने द डॉमिनेटर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन के लिए रमन कौंडल को मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। तौसीफ अहमद टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे, जबकि सिद्धार्थ सिंह को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
महिला वर्ग के खिताबी मुकाबले में अर्नी टाइटंस ने एलीट-11 को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अंशिका को उत्कृष्ट बल्लेबाजी और सोइना को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पदक, नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने युवाओं से खेल भावना और अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। संवाद