फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gaggal Airport Expansion: Door-to-door verification of displaced persons' claims begins.

गगल एयरपोर्ट विस्तार : विस्थापितों के दावों की घर-घर जाकर पड़ताल शुरू

Sun, 04 Oct 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 04 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gaggal Airport Expansion: Door-to-door verification of displaced persons' claims begins.
धर्मशाला। गगल एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) से जुड़े दावों की जमीनी स्तर पर पड़ताल शुरू हो गई है। आर एंड आर अवार्ड जारी होने के बाद संयुक्त निरीक्षण टीम घर-घर पहुंचकर दावों और दस्तावेजों का मिलान कर रही है। मौके पर स्थिति का सत्यापन होने से अब प्रभावित परिवारों की पात्रता की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

पड़ताल पूरी होने के बाद संयुक्त टीम पात्र प्रभावितों की अंतिम रिपोर्ट तैयार कर मंजूरी के लिए सक्षम प्राधिकारी के समक्ष पेश करेगी। इसके बाद पात्र परिवारों को योजना के तहत तय लाभ देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के बीच प्रभावितों की ओर से लगातार किए जा रहे दावों को देखते हुए प्रशासन की टीम रिकॉर्ड के साथ भौतिक सत्यापन में जुटी है।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने कहा कि पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन से जुड़े दावों की पड़ताल की जा रही है, ताकि यह पुष्टि हो सके कि जो लोग पहले इन घरों में रहते थे, आज भी वे ही रह रहे हैं या नहीं। सारा ब्योरा जुटाया जा रहा है, जिसके बाद आर एंड आर के तहत लोगों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed