{"_id":"6622f7e57fc4eed53e051d04","slug":"gadiyada-woman-murdered-dead-body-found-in-suspicious-condition-on-roadside-kangra-news-c-95-1-ssml1021-132044-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गदियाड़ा के महिला की हत्या, सड़क के किनारे संदिग्ध हालत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गदियाड़ा के महिला की हत्या, सड़क के किनारे संदिग्ध हालत में मिला शव
Sat, 20 Apr 2024 04:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
भवारना/धीरा (कांगड़ा)। कांगड़ा जिला के थाना भवारना के तहत गदियाड़ा पंचायत में 50 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला है। मृतक महिला के गले और अन्य जगहों पर तेजधार हथियार से वार के निशान हैं। पुलिस को शव मुर्गे के पंखों से ढका मिला है। वहीं, पुलिस ने महिला के पति कल्याण चंद के बयानों और साक्ष्य के आधार पर आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में अभी तक किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार रझूं इलाके की पंचायत गदियाड़ा के वार्ड दो नलोट की महिला अपने काम से बाहर गई थी।
इसके शाम को महिला जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों को किसी अनहोनी का डर सताने लगा। महिला को उसके बेटे ने फोन किया तो उसका फोन नहीं लगा। यह देख रात को ही परिजन और गांव के लोग महिला के तलाश में निकल गए। जब रेह महिला की तलाश कर रहे थे तो घर से करीब दो किलोमीटर दूर सड़क पर खून के धब्बे पड़े दिखे, इसके बाद आगे उन्होंने देखा तो महिला कुसुम देवी (50) मृत अवस्था में पड़ी थी। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस ने महिला के शव को देख उस पर पाए गए चोटों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल काॅलेज में करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
केहर सिंह, थाना प्रभारी, भवारना
डीएसपी पहुंचे, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
वीरवार को महिला के घर न पहुंचने पर परिजनों और गांववालों ने उसकी तलाश की तो घर से करीब दो किलोमीटर उसका शव जंगल में मिला। शव मिलने की सूचना मिलने के बाद धीरा और भवारना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पालमपुर उपमंडल का डीएसपी का कार्यभार देख रहे डीएसपी बैजनाथ पूर्ण चंद ठुकराल भी घटनास्थल पर पहुंचे, जबकि शुक्रवार सुबह धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर तथ्य जुटाए हैं।