फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fourlane struggle committee will surround 28 SDM office

फोरलेन संघर्ष समिति 28 को करेगी एसडीएम कार्यालय का घेराव

Thu, 17 Feb 2022 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Fourlane struggle committee will surround 28 SDM office
जसूर (कांगड़ा)। फोरलेन संघर्ष समिति 28 फरवरी को नूरपुर के भू प्राधिकरण कार्यालय (एसडीएम कार्यालय) का घेराव करके रोष प्रदर्शन करेगी। इस संबंध में एसडीएम नूरपुर को फोरलेन संघर्ष समिति की ओर से जानकारी भी प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन

इससे पहले फोरलेन संघर्ष समिति की एक बैठक जसूर में हुई, जिसमें फोरलेन प्रभावितों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कमेटी के अतिरिक्त संबंधित विभागों के कार्यालयों को समिति की ओर से दिए गए एक सप्ताह के अल्टीमेटम की समीक्षा के पश्चात यह फैसला किया गया। समिति के अध्यक्ष पूर्व सूबेदार दरबारी सिंह की अध्यक्षता में निर्णय लेते हुए महासचिव विजय हीर, कोर कमेटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि कंडवाल से सियूनी तक के 4 दर्जन कस्बों के हजारों प्रभावित चार वर्ष से मुआवजे संबंधी विसंगतियां दूर करने की सरकार से गुहार लगा चुके हैं। सरकार व प्रशासन को संघर्ष समिति ने अल्टीमेटम दिया था कि भवन परिसरों की मुआवजा दर व अधिग्रहण नीति को सार्वजनिक किया जाए। भूमि मुआवजे की विसंगतियों को दूर करके फोरलेन एक्ट 2013 के प्रावधानों का पालन करके उसे लागू करें। लेकिन सरकार व प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार का जवाब न आने के कारण समिति यह पग उठाने जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिलाधीश कांगड़ा की ओर से भी एक माह पहले सभी संबंधित विभागों की एक बैठक बुलाकर उन्हें निर्देश दिए थे कि 5 फरवरी तक सभी मामलों का निपटारा हो जाना चाहिए। लेकिन दो सप्ताह बीत जाने पर भी विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर पाया। बैठक में ईश्वर शर्मा, राजन, पप्पू धीमान, केवल कृष्ण ,विनय, जुगल किशोर, प्रेम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed