फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Four CHOs honored for doing excellent work

Kangra News: बेहतर कार्य करने पर चार सीएचओ सम्मानित

Fri, 05 Sep 2025 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 05 Sep 2025 05:52 AM IST
विज्ञापन
Four CHOs honored for doing excellent work
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को विशेष सम्मान से नवाजा गया। इन अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र योजना के बारे में प्रभावशाली जानकारी साझा की जिससे आम जनता में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ी और बड़ी संख्या में लोगों ने निक्षय मित्र बनने की इच्छा व्यक्त की।
विज्ञापन

अधिकारियों की इस पहल ने न केवल टीबी मुक्त भारत अभियान को नई दिशा दी है बल्कि समाज में टीबी के प्रति फैली भ्रांतियों और कलंक को दूर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीएमओ डॉ. अनुराधा शर्मा और जिला टीबी अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों मुस्कान, कविता, काजल और अनिका को उनकी रचनात्मकता और जागरूकता फैलाने के लिए अलग से प्रशंसा अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed