फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Forest department geared up to save forests from fire

Kangra News: जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने कसी कमर

Thu, 21 Mar 2024 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 21 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Forest department geared up to save forests from fire
धर्मशाला की बनोई बीट में फायर सीजन की तैयारियों को लेकर कंट्रोल बर्निंग करते हुए वन विभाग के कर
धर्मशाला। गर्मियां शुरू होने के साथ ही 15 अप्रैल से शुरू होने वाले फायर सीजन में वन मंडल धर्मशाला ने आग की घटनाओं से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में मौजूदा समय में विभाग के कर्मचारी जंगलों में आग को रोकने के लिए कंट्रोल बर्निंग कर रहे हैं। इसके तहत पहाड़ी के ऊपर और निचले छोर से सूखी पत्तियों में आग लगाने का कार्य किया गया है। इससे गर्मियों के दिनों में सूखी पत्तियां कम हों सकें और आगजनी की घटनाओं को भी कम किया जा सके।
विज्ञापन

वन मंडल धर्मशाला के अंतर्गत आने वाली पांच रेंजों में विभाग ने यह कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार को बनोई और शाहपुर सहित अन्य स्थानों पर कंट्रोल बर्निंग कर चीड़ और अन्य पेड़ों की सूखी पत्तियों को जलाया गया। इसके अलावा आगजनी की घटनाओं को कम करने के लिए बनाईं गई फायर लाइन मैंटिनेंस का काम भी किया जा रहा है। 31 मार्च से पहले इस कार्यों को पूरे जंगलों में पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, फायर सीजन के निपटने के लिए हर रेंज में एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके अलावा आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे, ताकि आगजनी की घटनाओं के बारे में जानकारी लोग विभाग को दे सकें। शहरी क्षेत्रों में सड़क किनारे जंगलों में लगने वाली आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की भी सहायता ली जाएगी।
विज्ञापन

- वन मंडल धर्मशाला के तहत पांचो रेंजों में इस समय कर्मचारी कंट्रोल बर्निंग कर रहे हैं। इस दौरान जंगलों में पड़ी सूखी पत्तियों को जलाया जा रहा है, ताकि गर्मियों के दिनों में सूखी पत्तियां कम हो जाएं और आग लगने के मामले की कम हो सकें। जल्द ही कमेटियां का गठन कर दिया जाएगा, जो पूरे सीजन में अपनी सेवाएं जंगलों में आग पर काबू पाने का कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश शर्मा, डीएफओ, वन मंडल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed