फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Foreigners came to watch the match...and returned immersed in Krishna devotion.

Kangra News: मैच देखने आए विदेशी...और कृष्ण भक्ति में डूबकर लौटे

Thu, 21 Mar 2024 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 21 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Foreigners came to watch the match...and returned immersed in Krishna devotion.
धर्मशाला के कांगड़ा कला संग्रहालय में कांगड़ा पेंटिंग को देखते हुए पर्यटक। संवाद
धर्मशाला। भारत और इंग्लैंड टेस्ट मैच के बहाने धर्मशाला में विदेशी पर्यटक श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहे। इसका अंदाजा मार्च के पहले 15 दिन से लगाया जा सकता है कि धर्मशाला स्थित कांगड़ा कला संग्रहालय में रिकॉर्ड 150 विदेशी कांगड़ा चित्रकला शैली में भगवान कृष्ण बाल लीलाओं के रंग में रंगे रहे। इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में कभी विदेशी सैलानियों की उपस्थिति दर्ज नहीं हुई। टेस्ट मैच 7 मार्च से शुरू हुआ, लेकिन ढाई दिन में इसके खत्म होने से विदेशी क्रिकेट प्रेमियों का मजा किरकिरा हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद सैलानियों ने संग्रहालय का रुख किया और वे कांगड़ा चित्रकला शैली में बने श्रीकृष्ण के जीवंत चित्रों से रूबरू हुए और इससे वे इतने प्रभावित हुए कि पूरे हफ्ते यहां उनका तांता लगा रहा। विदेशी पर्यटकों की यह संख्या पिछले तीन सालों की तुलना में तीन गुना अधिक है। इस वर्ष अभी तक ढाई महीनों में 3,976 लोग यहां पहुंचे। इनमें 170 बच्चे, 3,596 भारतीय और 210 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। जनवरी में 19 और फरवरी में 41 विदेशी पर्यटक ने पहुंचकर कला संग्रहालय में रखी पुरातत्व अवशेषों सहित कांगड़ा लोक कला को निहारा है। पिछले तीन वर्ष में कला संग्रहालय में आने वाले पर्यटकों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

कब, कितने पर्यटक आए
2021 में कला संग्रहालय में 12,548 लोग पहुंचे। इनमें 478 बच्चे, 12,047 भारतीय और 23 विदेशी रहे शामिल।
2022 में 16,636 लोग कला संग्रहालय पहुंचे। इनमें 167 बच्चे, 16,276 भारतीय और 193 विदेशी रहे शामिल।
2023 में 21,441 ने कला संग्रहालय में किया प्रवेश। इनमें 466 बच्चे, 20,282 भारतीय और 693 विदेशी पर्यटक।
2024 में अभी ढाई महीनों में 3,976 लोग पहुंचे। इनमें 170 बच्चे, 3,596 भारतीय और 210 विदेशी पर्यटक शामिल।
इस बार मार्च में पिछले वर्षों की तुलना में पहले 15 दिन में 150 से अधिक विदेशी पर्यटक पहुंचे हैं, जो कि एक माह में सबसे अधिक संख्या है। हर वर्ष देश-विदेश से लोग यहां पहुंचे कर संग्रहालय में रखी चीजों के बारे में जान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रितु मलकोटिया, अध्यक्ष, कांगड़ा कला संग्रहालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed