{"_id":"62c72579d45d9525756c3640","slug":"flyover-work-will-start-soon-in-jasur-kangra-news-sml414525816","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यावसायिक कस्बा जसूर में जल्द शुरू होगा फ्लाईओवर का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यावसायिक कस्बा जसूर में जल्द शुरू होगा फ्लाईओवर का काम
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी फोरलेन के तहत नूरपुर उपमंडल के व्यावसायिक कस्बे जसूर में जल्द ही एलिवेटेड फ्लाईओवर बनेगा। इसका निर्माण कार्य कुछ दिनों के भीतर शुरू हो सकता है। इसका निर्माण कार्य कर रही आईआरबी कंपनी ने इस एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए पुलिस-प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था को सर्विसलेन में डायवर्ट करने व सुचारु बनाने के लिए लिखा है।
इस फ्लाईओवर के बनने से लोगों को बेहतर यातायात व्यवस्था उपलब्ध होगी और सफर पर निकले लोगों को बाजार की ट्रैफिक से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। यह फ्लाईओवर करीब 910 मीटर लंबा बनेगा और इसकी चौड़ाई लगभग 24 मीटर होगी। इसके लगभग 30 स्पैन होंगे। इसमें दोनों ओर साढ़े ग्यारह-साढ़े ग्यारह मीटर का जाने-आने का सड़क मार्ग होगा और बीच में डिवाइडर होगा व किनारों पर रेलिंग होगी।
इसके निर्माण के समय बाजार में इस सड़क के किनारे बनी दोनों ओर की सर्विस लेन में ट्रैफिक के जाने-आने की व्यवस्था की जाएगी। संबंधित निर्माता कंपनी ने सेफ्टी डाइवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। पठानकोट-मंडी फोरलेन सड़क पहले चरण में उपमंडल नूरपुर के तहत कंडवाल में चक्की से लेकर भेड़ खड्ड तक लगभग 28 किलोमीटर बनेगा। इस पर लगभग 828 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
इस संदर्भ में आईआरबी कंपनी के सीजीएम हरप्रीत सिंह ने बताया कि कंपनी ने कंडवाल से लेकर भेड़ खड्ड तक बनने वाले फोरलेन सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। अब जसूर में एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जाएगा, जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
इस बारे एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल सेन ने बताया कि आईआरबी कंपनी ने उपमंडल नूरपुर के तहत फोरलेन सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसे दो वर्ष में पूरा किया जाएगा।