{"_id":"66565d0e161e2859a206dd65","slug":"flag-march-taken-out-in-jwalamukhi-sp-dc-participated-kangra-news-c-95-1-ssml1020-135893-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ज्वालामुखी में निकाला फ्लैग मार्च, एसपी-डीसी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ज्वालामुखी में निकाला फ्लैग मार्च, एसपी-डीसी हुए शामिल
Wed, 29 May 2024 04:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 29 May 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी में फ्लैग मार्च करते जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी कांगड़ा।
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा और पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री के नेतृत्व में पुलिस बल काफिले ने मंगलवार को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए ज्वालामुखी बस स्टैंड से विश्राम गृह तक फ्लैग मार्च निकाला।
उन्होंने ज्वालामुखी महाविद्यालय में चुनावों के मद्देनजर निरीक्षण भी किया। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति उन्हें प्रभावित करें तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने और लोगों को निर्भय होकर 1 जून के दिन मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी और उपमंडल अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा, डीएसपी आरपी जसवाल, थाना प्रभारी विजय कुमार शर्मा और बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।