फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   FIR registered against three BJP workers over a flag-hoisting dispute in Dehra.

Kangra News: देहरा के झंडा लगाने के विवाद में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 20 Aug 2026 08:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 20 Aug 2026 08:44 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three BJP workers over a flag-hoisting dispute in Dehra.
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा स्थित एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) कार्यालय के बाहर 12 अगस्त को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है। संसारपुर टैरेस डिपो की समस्याओं को लेकर भाजपा के प्रदर्शन के दौरान झंडे लगाने को लेकर उपजे इस विवाद पर पुलिस ने तीन भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह विवाद 12 अगस्त को उस समय खड़ा हुआ था, जब जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता रोष रैली निकालते हुए एचआरटीसी डिपो पहुंचे थे। डिपो गेट के समीप पंडाल और पार्टी के झंडे लगाने के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उनके पूर्व निर्धारित प्रदर्शन स्थल के नजदीक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर झंडे लगाए।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तर्क था कि जिस जगह झंडे लगाए गए, वह उनके पार्टी कार्यालय का हिस्सा है और वहां झंडा लगाना उनका अधिकार है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोक-झोंक हुई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। मौके पर मौजूद पुलिस बल और विधायक बिक्रम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद माहौल शांत हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने प्रदेश सरकार और आरएम पर संसारपुर टैरेस डिपो के प्रमुख रूट बंद करने, नई बसें अन्यत्र भेजने और डिपो को कमजोर करने के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि मामले में सामने आए तथ्यों, कांग्रेस की शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर तीन भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आगामी तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed