{"_id":"61004dee8ebc3e584177cc56","slug":"fight-for-vaccine-people-angry-at-back-door-entry-kangra-news-sml37836760","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन के लिए बैक डोर एंट्री पर पासू केंद्र में स्थानीयों ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन के लिए बैक डोर एंट्री पर पासू केंद्र में स्थानीयों ने जताई आपत्ति
विज्ञापन
धर्मशाला। कोरोना वैक्सीन के लिए बैक डोर एंट्री पर पासू के स्वास्थ्य केंद्र में स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि सुबह आठ बजे से लाइनों में वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं, मगर कुछ लोग सिफारिश के चलते उन लोगों से पहले सुविधा ले रहे हैं। इस कारण स्थानीय लोग मंगलवार सुबह ही आशा वर्करों के साथ उलझ गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि आशा वर्कर अपने जानने वाले लोगों को पहले वैक्सीन लगवा रही हैं और अन्य लोगों को लाइनोें में खड़े रहने के बाद भी टीका नहीं लग पा रहा है। स्थानीय निवासी विपिन कुमार, विनोद, रेखा, रमन, अजय आदि ने कहा कि वह सुबह आठ बजे ही लाइनों में लग गए थे, लेकिन वैक्सीन की डोज कम होने के कारण टीकाकरण की सुविधा नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि व्यवस्था संभालने के लिए विभाग की ओर से कोई पुलिस जवान तैनात नहीं किया गया है, जो बढ़ती भीड़ पर नियंत्रण कर सके। उन्होंने कहा कि एक केंद्र में केवल 150 लोगों को वैक्सीन लग रही है। उसमें से भी बाहर के लोग आ रहे हैं, जिस कारण स्थानीय लोेगों को टीके से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व प्रदेश सरकार से मांग की है कि वैक्सीनेशन के लिए पहले स्थानीय लोगों को सुविधा दी जाए, उसके बाद अन्य लोगों को वैक्सीन लगवाई जाए।
उधर, बीएमओ तियारा डॉ. संजय भारद्वाज ने कहा कि केंद्रों में सरकार की ओर से सीमित संख्या में वैक्सीन की डोज उपलब्ध करवाई जा रही है और केंद्रों में सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। इस कारण कई लोगों को इस सुविध से वंचित रहना पड़ रहा है।