{"_id":"61531fe28ebc3e61ec56ed45","slug":"fatehpur-by-election-district-level-control-room-built-in-dharamshala-kangra-news-sml385426087","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर उपचुनाव में 30 अक्तूबर को होगा मतदान, जिला में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर उपचुनाव में 30 अक्तूबर को होगा मतदान, जिला में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही समस्त जिले में आचार संहिता लागू हो गई है, जो चुनाव प्रक्रिया के समापन तक लागू रहेगी।
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्तूबर को मतदान होगा और मतगणना दो नवंबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया पांच नवंबर को समाप्त होगी। उपायुक्त ने बताया कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर होगी और 11 अक्तूबर को नामांकन-पत्रों की जांच की जाएगी। 13 अक्तूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला राजस्व कार्यालय धर्मशाला में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष चुनाव की घोषणा से लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक चौबीस घंटे काम करेगा। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) फतेहपुर में उपमंडल स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की ओर से चुनाव विज्ञापन के प्रमाणीकरण के लिए जिला स्तर पर मीडिया प्रमाणन निगरानी समिति (एमसीएमसी) का गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त व्यय निगरानी दल का गठन भी कर दिया गया है। इसके अंतर्गत उड़नदस्ता तुरंत प्रभाव से कार्य करेेगा। सभी राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की ओर से आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने और आचार संहिता के उल्लंघन के विशिष्ट मामलों पर विचार करने के लिए जिला स्तरीय स्थायी समिति का गठन किया गया है।